उत्तराखंड में अब मौसम पल पल करवट ले रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहने से ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी नई टिहरी में रही। यहां अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री रहा।
Related Posts
आपका नहीं बना है वोट?,ये खबर जरूर पढ़े !
देहरादून : अब प्रदेश में आपको मतदाता पत्र बनवाने के लिए अपना वोट बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए तैयार हो…
चम्पावत में बेहद दुखद हादसा,मां हुई बेसुध
चम्पावत: प्रदेश के चम्पावत में बड़ा हादसा हुआ हो जिसके चलते यहां एक स्कूल की बाथरूम की छत अचनाक गिर…
डोईवाला में महापंचायत,राकेश टिकैत पहुंचे
इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की आवाज़ पर आज गुरूवार को भूमि बचाओ, घर-गांव बचाओ आंदोलन महापंचायत…

