पूर्व सीएम खंडूड़ी का आज जन्मदिन,सीएम धामी सहित कई नेताओं नें दी बधाई

देहरादून : आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी का जन्म दिन है। पूर्व सीएम का जन्मदिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी के घरपर मनाया गया , जहां उत्तराखंड के वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई अन्य बड़े नेताओं नें उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी बेटी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी और उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने अपने पिता की लंबी आयु केलिए हवन भी किया। हवन के बाद उनके परिवार वालों और घर पर पहुंचे तमाम नेताओं ने केक काटकाट बड़ी धूमधाम से पूर्व सीएम का जन्मदिन मनाया। वहीं पूर्व सीएमके प्रशंषको नें भी अपने नेता की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की।