उत्तराखंड में अब मौसम पल पल करवट ले रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम साफ रहने से ठंड से राहत मिली। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी नई टिहरी में रही। यहां अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक के साथ 20 डिग्री रहा।
Related Posts
प्रदेश मंत्रिमंडल बैठक की बदली तारिख, पढ़े कब होगी बैठक ?
देहरादून : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आगामी तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे आयोजित होगी। पहले यह बैठक…
हल्द्वानी हिंसा : इन पांच अफसरों ने कंट्रोल किया पूरा माहौल, जानिए नाम
हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुआ। मलिक के बगीचे में अवैध कब्जे को तोड़ने गई नगर…
चारधाम यात्रा में मर रहे मूक जानवरों के लिए सख्त हुई सरकार,दिए निर्देश
देहरादून : वैसे ही चारधाम यात्रा में परेशानियां सामने आ रहीं हैं इसके अलावा यात्रा में तीर्थयात्रियों के साथ घोड़े, खच्चरों…

