भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है। मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने वाले हैं। रोहित ने कहा है कि यह कोई संन्यास नहीं है और वह जल्द से जल्द पूरे दम के साथ वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। रोहित ने कहा कि भारत के लिए सिडनी टेस्ट जीतना और बॉर्डर गावस्कर को रिटेन करना ज्यादा जरूरी था और टीम के हित में उन्होंने ये फैसला लिया। रोहित ने दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से लगभग 15 मिनट बातचीत की और उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने जा रहा हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को टेस्ट से संन्यास की जानकारी दे दी है और सिडनी टेस्ट के बाद वह इसकी जानकारी दे देंगे। उनके लिए निजी हित से ज्यादा जरूरी टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट जीतना जरूरी था। रोहित ने कहा- मेरे दिमाग में चल रहा था कि मेरी बैटिंग फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है। आप आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं दे सकते।
Related Posts
टिम पेन ने एशेज सीरीज से पहले कप्तानी से दिया इस्तीफा,जानिए अचानक क्यों लिया फैसला
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान “टिम पेन” ने एशेज सीरीज से ठीक पहले ही पद से इस्तीफ़ा देदिया है। टिम पेन पर एक लड़की…
समाप्त हुआ पेरिस ओलंपिक, निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश हुए शामिल
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर पीआर…
पदक से चूकीं मनु भाकर, पिस्टल स्पर्धा फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं
आज पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर पदक पर निशाना साधने मैदान में…

