भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला जारी है। मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने वाले हैं। रोहित ने कहा है कि यह कोई संन्यास नहीं है और वह जल्द से जल्द पूरे दम के साथ वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। रोहित ने कहा कि भारत के लिए सिडनी टेस्ट जीतना और बॉर्डर गावस्कर को रिटेन करना ज्यादा जरूरी था और टीम के हित में उन्होंने ये फैसला लिया। रोहित ने दूसरे दिन लंच ब्रेक के दौरान ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से लगभग 15 मिनट बातचीत की और उन सभी रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा था कि रोहित टेस्ट से संन्यास लेने जा रहा हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को टेस्ट से संन्यास की जानकारी दे दी है और सिडनी टेस्ट के बाद वह इसकी जानकारी दे देंगे। उनके लिए निजी हित से ज्यादा जरूरी टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवां टेस्ट जीतना जरूरी था। रोहित ने कहा- मेरे दिमाग में चल रहा था कि मेरी बैटिंग फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है। आप आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं दे सकते।
Related Posts
प्रदेश के लक्ष्य सेन को मिलेगा ‘अर्जुन अवार्ड’
उत्तराखंड के गोल्डन ब्वाय शटलर लक्ष्य सेन को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने दादा को…
IND vs AUS: भारत एक विकेट पर 140 रन के आगे
अहमदाबाद : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम…
21 ओवर के बाद इंग्लैंड 75/6 पर,दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन
एंटीगुआ : आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में दोनों…

