कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश,चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी थे सवार

नई दिल्ली: दुखद खबर मिल रही है अभी कुछ ही देर पहले तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत अपने स्टाफ और परिवार के सदस्यों के साथ सवार थे। सिर्फ वो ही सवार नहीं थे जबकि कुछ उच्च अधिकारी भी उसमें सवार थे।
ये सभी एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। अब तक मिली ख़बरों के मुताबिक़, हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इसमें दो इंजन होते हैं। घटनास्थल पर 6 एम्बुलेंस पहुंची है। जो इस हुई अचानक दुर्घटना में घायलों को लेकर उपचार के लिए पहुंचाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *