जम्मू कश्मीर :सभी जानतें है कि इन दिनों कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामलें लगातार सुर्ख़ियों में हैं। यहाँ आतंकीयो ने तनाव का माहौल बनाया हुआ है। इस टारगेट किलिंग के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है और आक्रोशित हो रहे हैं। आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। दूसरी तरफ, जम्मू से कश्मीर संभाग तक आतंकवाद और टारगेट किलिंग के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। घाटी से बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी जम्मू की ओर पलायन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें कश्मीर से बाहर ट्रांसफर किया जाए। उनका कहना है कि वे कश्मीर में डर के साये में नौकरी नहीं करनी है।
अमित शाह की अहम बैठक-
आज शुक्रवार को देश के केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में बड़ी बैठक रखी है। इसमें जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारी शामिल होंगे। जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर पिछले 15 दिनों के अंदर ये दूसरी बैठक होने जा रही है। इसमें हो रही हत्याएं से लेकर जून के अंत में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की भी चर्चा की जाएगी।

