देहरादून : उत्तराखंड में आज पहुंचे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लिए 18 हजार करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने यहां की जनता को डबल इंजन की सरकार के फायदे बताए । पीएम ने कहा कि पिछली कांग्रेस की सरकार ने 10 सालों में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर सिर्फ घोटाला किया है ।आज देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि जिन्हे देश की जनता नकार रही है , ऐसे लोग उत्तराखंड का विकास नहीं कर सकते हैं। उन्हें नकारती है। पीएम ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और केवल वोट बैंक के लिए काम किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ सबका विकास’ के मिशन के साथ काम कर रही है। इसलिए उत्तराखंड में चौमुखी विकास हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड पूरी देश की आस्था ही नहीं, बल्कि कर्म की भी भूमि है। इसलिए यहां का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पीएम ने अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड के लिए काफी अहम बताते हुए कहा किआगामी 5 वर्ष उत्तराखंड को रजत जयंती की तरफ ले जाने वाले हैं। और यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा केलिए हम प्रयासरत है , चार धाम यात्रा के लिए ‘ ऑल वेदर रोड’ का निर्माण कार्य 24 घंटे जारी है। भाजपा और कांग्रेस की तुलना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 7 साल के कार्यकाल में उत्तराखंड में केवल 287 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाया गया और वहीं हमारी सरकार ने सात साल में उत्तराखंड में 2 हजार किलोमीटर से अधिक का नेशनल हाईवे निर्माण किया है.

