सीएम योगी का पूर्व सरकार पर वार,कहा – 2017 से पहले विकास में बाधक माना जाता था प्रदेश

लखनऊ : आज पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान फॉर मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इन नॉर्दर्न रीजन की जोनल कॉन्फ्रेंस में यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को विकास में बाधा कहा जाता है,लेकिन अच्छी बात ये हैं कि अब यह विकास का प्रतीक हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बीते साढ़े चार साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और कानून व्यवस्था भी पुरज़ोर मजबूत है। यहां निवेशकों ने अपनायोगदान बढ़चढ़ कर किया है इसलिए भी प्रदेश का विकास अच्छा हुआ। 
आज कार्यक्रम में यूपी मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की स्पीड बहुत कम थी। यह कछुए या केंचुए जैसी थी पर अब प्रधानमंत्री मोदी ने उसके लिए सघन कार्य किये और प्रयास किए है। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे तेजी से अमल किया और आज इसकी गति हमारे यहां सबसे ज्यादा है। पूर्वांचल का 340 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे इसका उदाहरण है । 20 माह में पूरा करके इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया है।यहाँ बीते वर्षों में सभी कार्य तेज़ी के साथ किए गए हैं।  चाहे मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे हो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे या अन्य दूसरे कार्य सभी द्रुतगति से हो रहे हैं। हमने छह एक्सप्रेस वे पर वर्क पर काम किया है जबकि आजादी के बाद से केवल डेढ़ एक्सप्रेसवे पर ही काम हो पाया था। हम एयरपोर्ट तैयार कर रहे हैं। 

सीएम योगी ने ये भी कहा कि पहले प्रदेश में 25 स्थानों तक ही हवाई कनेक्टिविटी होती थी, अब प्रदेश के 80 स्थान हवाई कनेक्टिविटी से कनेक्ट हैं। 11 स्थानों पर नए एयरपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। योगी ने ये भी कहा कि जेवर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। यह वही स्थान है, जिसके पास ही भट्टा पारसौल में किसान मारे गए थे और अब किसानों ने चार गुने नहीं बल्कि दोगुने दाम में अपनी जमीन समर्पित कर दी। शक्ति गति का सीधा अर्थ है कि जहां शक्ति है वही गति होगी और जहां गति है वही शक्ति आएगी। इसी थीम पर काम करते हुए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यक्रम में सम्बोधन को समाप्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *