लखनऊ : यूपी के डायल 112 महिलाओं का वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर जो प्रदर्शन जारी है। जो अब अधिक बढ़ता दिख रहा है। ,महिला कर्मियों के प्रदर्शन के बीच एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटाया गया है। उनकी जगह आईपीएस नीरा रावत को जिम्मेदारी दी गई है। बीते दो दिनों से महिला कर्मचारी वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं।
इस मामले को अधिक बढ़ते देख अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया जा रहा है। वहीं, डीजी आनंद कुमार ने वापसी की है। आनंद कुमार पुलिस महानिदेशक, सहकारिता प्रकोष्ठ में तैनात थे। अब उन्हें सीबीसीआईडी में तैनात किया गया है।26 और 27 अक्टूबर की रात में उत्तर प्रदेश में कई जिलों के आईएएस और पीसीएस अफसर बदले गए हैं। निधि बंसल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी को CDO सीतापुर बनाया गया।

