Bird Flu: ज्वालापुर में मृत कौवे मिलने से हड़कंप

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन कौवे मरे हुए मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वन प्रभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कौवे के शवों को कब्जे में ले लिए। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए कौवे के सैंपल लेकर भेजे जाएंगे।
ज्वालापुर में कोतवाली के समीप एक गली स्थित नाली में मरा हुआ एक कौवा पड़ा हुआ था। कौवे को मृत देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी तस्लीम उर्फ छोटू अंसारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। यहां वन प्रभाग रेस्क्यू टीम के सनंत सिंह नेगी और तालिब ने कौवे के शव को उठाया। इसके तुरंत बाद पास में ही दो और कौवे मृत पड़े होने की सूचना मिली। कोतवाली के सामने बीएसएनएल टावर के पास से एक और एक पानी के ओवरहैड टैंक के नीचे एक कौवा मृत मिला। इसके बाद तीनों कौवों के शवों को वन प्रभाग की टीम कब्जे में लिए। उधर, डीएफओ नीरज शर्मा का कहना है कि बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए सैंपल भिजवाएं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *