महाकुंभ में श्रद्वाल्लुओं के लिए बड़ी सुविधा, टिकट काउंटर पर नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन इस बार एक विशेष व्यवस्था करने वाला है। रोडवेज बसों की तर्ज पर ट्रेनों के अंदर ही चेकिंग स्टाफ यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध होगा।  इसका फायदा यह रहेगा कि उन्हें स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगी। वहीँ अब मेले के दौरान इस बार देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की आशंका है। इसमें से अधिकांश का ट्रेनों के माध्यम से आवागमन होना है। इसी वजह से रेलवे यात्री सुविधाओं को लेकर तमाम इंतजाम हो रहा है। मेले के दौरान कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। स्नान पर्व के दौरान स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तय किया है कि जनरल कोच या मेला स्पेशल में सफर करने वालों को ट्रेनों के अंदर ही टिकट मुहैया कराया जाएगा। इसमें ख़ास है कि ट्रेनों के साथ ही प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन पर यात्रियों के लिए बनाए जा रहे यात्री आश्रयस्थल पर भी रेलवे का चेकिंग स्टाफ मोबाइल यूटीएस के माध्यम से यात्रियों को अनारक्षित टिकट मुहैया कराएगा। चेकिंग स्टाफ ही यात्रियों के समक्ष पहुंचकर उन्हें टिकट उपलब्ध कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *