दिल्ली सरकार ने जनता को दी बड़ी राहत,आठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

पिछले लम्बे समय से आम जनता की कमर बढ़ते पेट्रोल -डीज़ल के दामों से टूट रही थी। लेकिन अब फिलहाल दिल्ली सरकार ने जनता को राहत दी है जी हाँ राजधानी दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत की खबर है कि पेट्रोल के दामों में आठ रुपये तक की कमी की गई है। यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में लिया है। 
केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों पर दबाव था कि वह अपने स्तर पर वैट की कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य पहले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *