ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखा यात्री इधर उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
Related Posts
झूला पुल से गंगा में गिरा पर्यटक,खींच रहा था सेल्फी : ऋषिकेश
ऋषिकेश: ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा में बड़ा हादसा हुआ,जिसके चलते गंगा तट पर…
ऋषिकेश-डोईवाला के बीच यातायात रोका
ऋषिकेश: प्रदेश के ऋषिकेश में बीती रात शुक्रवार शाम हुई भारी बारिश के बाद देर रात जाखन नदी का जलस्तर…
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग की दूरी हुई बेहद कम
चारधाम ऑलवेदर, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के बाद परिवहन कनेक्टिविटी के मामले में प्रदेश सरकार एक और बड़ी परियोजना पर…

