ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखा यात्री इधर उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
Related Posts
अब सीमा पर आसानी से पहुंचेंगे जवान, चंपावत और ऋषिकेश बाईपास को मिली हरी झंडी
प्रदेश के गढ़वाल मंडल के केदारनाथ-बदरीनाथ चारधाम मार्ग पर ऋषिकेश में बाईपास के निर्माण के लिए जहां हाई पावर कमेटी…
सौंग नदी से 8 पर्यटकों को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
ऋषिकेश : भारी बारिश के चलते अचानक सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसमें छह पर्यटकों समेत आठ लोग नदी…
Ankita murder: रिजॉर्ट की जांच एडीएम पौड़ी के हाथ,पटवारी हुआ सस्पेंड
ऋषिकेश : प्रदेश में सभी के दिल को दहला देने वाला अपराध,अंकिता भंडारी की ह्त्या ने कई सवाल खड़े कर …

