इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के यूजर्स अब वेब प्लैटफॉर्म पर अपने मनपसंद कस्टम स्टिकर भेज सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप ने एक नया टूल लांच किया है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर को यूज करने के लिए चैट सेक्शन में जाकर पेपरक्लिप आइकॉन और फिर स्टिकर ऑप्शन क्लिक करना है। इसके बाद आपको कस्टम स्टिकर बनाने के लिए एक फोटो अपलोड करनी होगी।स्टिकर को और अधिक मजेदार बनाने के लिए इमोजी या शब्द जोड़ सकते हैं. व्हाट्सऐप की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, स्टिकर मेकर काे यूज करने के लिए वेब या डेस्कटॉप के लिए व्हाट्सऐप का नया वर्जन डाउनलोड करें, चैट विंडो से अटैचमेंट आइकॉन चुनें,और वहां से एक फोटो अपलोड कर मनपसंद स्टिकर बना सकते हैं।
व्हाट्सऐप स्टिकर में फोटो क्रॉप भी कर सकते हैं।व्हाट्सऐप एक नये टूल पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स ऑडियो मैसेज की प्लेबैक स्पीड को भी बदल सकते हैं। कंपनी ने कुछ माह पहले ही अपने वॉयस मैसेज में यह अपडेट दिया था। जब किसी वॉयस नोट को फॉरवर्ड करते हैं, तो वॉल्यूम को तेज़ करना थोड़ा मुश्क़िल हो जाता है , क्योंकि प्लेबैक स्पीड बटन उपलब्ध नहीं है। इसीलिए व्हाट्सऐप जल्द ही यह नया फ़ीचर लाने वाला है।

