नहीं थम रहा देवस्थानम बोर्ड का आक्रोश,आज देहरादून में निकाली जन आक्रोश रैली

देहरादून: लम्बे समय से चला आ रहा देवस्थानम बोर्ड का विरोध प्रदर्शन आज देहरादून में हो रहा है जिसके चलते (शनिवार) को चारधाम तीर्थ पुरोहित और हकहकूकधारी महापंचायत ने आक्रोश रैली का आयोजन किया है राधानी में आज यह रैली निकाली गई है। यह प्रदर्शन रैली आज राजधानी के गांधी पार्क से निकलकर सचिवालय की ओर कूच करेगी।  रैली के दौरान पुलिस ने सुभाष रोड स्थित बैरिकेडिंग पर तीर्थपुरोहितों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी रैली को समर्थन देने के के लिए मौजूद हैं। 


महापंचायत के प्रवक्ता डॉ. बृजेश सती ने बताया कि 27 नवंबर को देवस्थानम बोर्ड को दो साल पूरे हो गए हैं। बोर्ड के विरोध में चारों धामों के तीर्थपुरोहित व हकहकूकधारियों ने काला दिवस मनाकर आक्रोश रैली निकाली। इतना ही नहीं चारों धामों के शीतकालीन पूजा स्थलों में भी तीर्थ पुरोहित व मंदिरों से जुड़े हकहकूकधारियों ने प्रदर्शन कर अपना जताया है। 


इसी क्रम में शनिवार को देहरादून के गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें चारों धामों के तीर्थ पुरोहित व हकहकूकधारी शामिल हुए। गुप्तकाशी में केदार सभा के अध्यक्ष व चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *