भराड़ीसैंण विधानसभा से सरकार गिराने की साजिश का बयानी तीर बाहर आने के बाद राजनीति के महारथियों की प्रत्यंचा से अलग-अलग बाण छूटने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने मामले काे गंभीर कहा है और जांच की मांग उठाई है तो उनके समर्थन में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मैदान में उतर गए। पूर्व सीएम प्रत्यंचा चढ़ाई और तीर छोड़ दिया। उनके छूटे बाण से राजनीतिक हाल बेहद गरम हो गया है इसी बीच निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने त्रिवेंद्र पर पलटवार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं विश्वसनीय नहीं हूं लेकिन आपकी तरह मैं विश्वासघाती तो नहीं हूं।पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा था जिस व्यक्ति ने 500 करोड़ से सरकार गिराने का बयान दिया है, वह विश्वसनीय है न ही उसे उत्तराखंड के सरोकारों से कोई मतलब नहीं है। मसूरी में पत्रकार वार्ता में त्रिवेंद्र ने इस मामले की जांच कराए जाने की जोरदार वकालत की थी। सरकार गिराने की साजिश को लेकर दिए गए उमेश के बयान पर तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री अपने-अपने हिसाब से मुखर हैं।
सरकार गिराने की साजिश…अब कई बाण निकले

