आज प्रदेश कैबिनेट की बैठक,बड़े प्रस्तावों पर मोहर लगने की उम्मीद 

देहरादून : आज बुधवार को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में आज शाम पांच बजे है। 

सूत्रों की मानें तो, बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव होगा और साथ ही अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से चयन आयोग के प्रस्ताव के भी बैठक में आने की चर्चाए हो रही है। काष्ठ आधारित उद्योग के संबंध में बह बातचीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *