नई दिल्ली : कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है , और इस नए वेरिएंट ने पूरी दुनिया की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना संक्रमण की स्थिति और तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। भारत के लिए राहत की बात यह है कि अभीतक यहां नए वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन एहतियाद के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है। .
दूसरी ओर राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से इस नए कोरोना वेरिएंट को शुरुआत में ही रोकने के लिए मांग की है कि जिस भी देश में इस नए वेरिएंट के केस पाए गए है । उन देशों से उड़ानें बंद की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी ही मुश्किल से अभी देश कोरोना से उबर रहा है।बता दें कि पिछले दो सालों में लाखों लोगों की जान ले चुका कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट के साथ वापसी हुई है , और यह नया वैरिएंट ‘बी.1.1.529’ वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है। जानकारों का कहना है कि इस वेरिएंट के संक्रमण के मामले में अभी तक के सभीवेरिएंट्स को पीछे छोड़ दिया है। यह बी.1.1.529’ वैरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक है और उससे कहीं ज्यादा संक्रामक भी है।बता दें कि कोरोना के इस वैरिएंट के फिलहाल 26 मामले सामने आए हैं और यह तीन देशों बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग में पाए गए है। इस नये वैरिएंट के बाद ब्रिटेन ने 6 दक्षिण एशियाई देशों की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। वैसे तो भारत में अभी तक इस वेरिएंट का कोई नया केस देखने को नहीं मिला है , लेकिन फिर भी इस संक्रमण को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

