हरिद्वार : बीते दिन गुरूवार को हरिद्वार में शराब पीकर देर रात खड्डा पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के शोहदों को पुलिस ने धरदबोचा। जब इन युवकों की तलाशी हुई तो उनके पास से कार में पुलिस ने देसी पिस्टल व चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में आज पेश किया।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया है कि गुरुवार की देर रात 10 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर रोडीबेल वाला चौकी क्षेत्र में स्थित खड्डा पार्किंग में कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं। ख़बरों की मानें तो, युवक गलत दिशा में कार चला रहे थे। पार्किंग कर्मचारी ने उन्हें रोका तो उनक युवकों ने उस पर चाकू से हमला भी किया। जिसके बाद चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया।
पकडे गए युवकों में नाम रॉकी कुमार निवासी गांव भैसूरकलां जिला रोहतक, विकास शर्मा व विशाल निवासी गांव खटकर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने देसी पिस्टल रखने के मामले में रॉकी व चाकू रखने के संबंध में विशाल कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

