देहरादून : उत्तराखंड राज्य में वन विभाग में आईएफएस अफसरों में अदला बदली की गई है। इस क्रम में प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी को पदमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब विनोद कुमार नए पीसीसीएफ होंगे।
राजीव भरतरी को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही मुख्य वन संरक्षक पराग मधुकर धकाते को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही 29 अन्य वनाधिकारियों के तबादले भी हुए हैं।
ख़बरों की मानें तो, कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और नियम विरुद्ध निर्माण को लेकर तीन आईएफएस पर भी एक्शन लिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव अनूप मलिक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग तत्काल प्रभाव से पदों से हटे हैं।

