आज सोमवार अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के पांच साल पूरे हो गए हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंअपने विचार व्यक्त किए हैं उन्होंने कहा कि उनके मन में यह बात बहुत साफ थी कि इस फैसले को लागू करने के लिए जम्मू कश्मीर की जनता को विश्वास में लेना सबसे ज्यादा जरूरी है।
‘370: अनडूइंग द अनजस्ट, ए न्यू फ्यूचर फॉर जम्मू कश्मीर’ नामक नई किताब की प्रस्तावना में ये टिप्पणियां की हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि जब भी यह फैसला लिया जाए तो यह लोगों पर थोपने के बजाय उनकी सहमति से होना चाहिए। यह किताब गैर-लाभकारी संगठन ‘ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन’ ने लिखी है और इसे पेंगुइन इंटरप्राइज ने प्रकाशित किया है।

