इस बार होली पर यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए विभाग ने सोचा है ताकि उनके आवाजाही में उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े। जिसके चलते इस बार ट्रेनों में सीटों को लेकर उत्तर रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से अतिरिक्त कोच लगाए जानें का फैसला लिया गया है। उत्तर रेलवे, मंडल मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आपको बतादें कि देहरादून से इंदौर जाने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगया जा चुका है। वहीं 15 और 16 मार्च को संचालित होने वाली देहरादून- उज्जैन एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा है कि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने को लेकर उत्तर रेलवे, मंडल मुख्यालय की ओर से औपचारिक आदेश भी डीडीए गए हैं। वहीं कुछ और ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा का यह भी कहना है कि अतिरिक्त कोच नहीं होने से ट्रेनों में कोच लगाने को लेकर कुछ दिक्कतें भी आ रही है,अभी एक देहरादून से सिर्फ 18 कोच वाली ट्रेनों का संचालन होने से ट्रेनों में सीटों को लेकर परेशानी बानी रहती है।
जानिए देहरादून ट्रेनों का हाल –अभी की बात करें तो,देहरादून से चलने वाली देहरादून- प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून- गोरखपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और देहरादून- हावड़ा एक्सप्रेस देहरादून जैसी ट्रेनों में सीटें खाली नहीं है। लेकिन अब जबकि उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं तो इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी भारी मारामारी रहती है।

