पहले पेट्रोल-डीज़ल और अब टमाटर के दाम आसमान पर,जानिए कम घटेंगीं कीमत

नई दिल्ली : देश में दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी को अब त्रस्त कर दिया है। हर दिन कभी किसी चीज तो कभी किसी चीज के दाम आस्मां छू रहे हैं। लोग परेशान हो चुके हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक से कुछ राहत होने के बाद अब टमाटर के दाम चरम पर हैं।

 देशभर में टमाटर की 100 रुपये किलो से भी अधिक दामों पर बिक्री हो रही है। लोगों को उम्मीद थी कि त्योहारों में सब्जियों के दाम कम होंगे लेकिन उल्टा वो बढ़ने लगे हैं। 

सरकारी खबरों के मुताबिक़,कुछ दक्षिणी राज्यों में अधिक बारिश के कारण खुदरा भाव 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। चेन्नई में टमाटर का खुदरा भाव 100 रुपये प्रति किलो, पुडुचेरी में 90 रुपये प्रति किलो, बेंगलुरु में 88 रुपये प्रति किलो और हैदराबाद में 65 रुपये प्रति किलो हो गया है।

लेकिन अच्छी खबर ये भी है कि देश की जनता को आने वाली जनवरी-फरवरी तक टमाटर के दामों में राहत मिलेगी। थोक सब्जी कारोबारियों के मुताबिक, टमाटर की नई फसल 15 अक्टूबर को लगाई गई थी, जिसे तैयार होने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। इसलिए कुछ आशा है कि आगामी जनवरी के बाद कीमतों में गिरावट मिलेगी। 

क्यों बढ़े दाम –

टमाटार की ज्यादातर सप्लाइ दक्षिणी राज्यों से है और इन राज्यों में बारिश के कारण फसल को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। यही वजह है कि अभी  टमाटर के दामों में यह उछाल आया है। इसकी एक दूसरी वजह यह भी है कि शादियों के सीजन के चलते टमाटर की मांग बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *