नई दिल्ली : लद्दाख सेक्टर स्थित गलवान घाटी में चीनी सेना का पूरी जिंदादिली और बहादुरी से सामना करने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किये गए हैं। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मान समारोह में यह सम्मान उनकी मां और पत्नी को सौंपा। कर्नल संतोष बाबू गलवान घाटी में ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर तैनात थे, उसी समय चीनी सेना ने भारत पर हमला किया, जिसके बाद संतोष बाबू ने आगे बढ़कर दुश्मन का सामना किया और देश के लिए शहीद हुए। सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मान दिया है। उन्हें यह सम्मान जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य ऑपरेशन के लिए मिला। इसमें उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और दो को घायल कर दिया।
चीनी सेना के हमले में शौर्य प्रदर्शन करने वाले नायक दीपक सिंह को भी मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया।

