उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में मिले 10 नए संक्रमित, 184 पहुँची एक्टिव केस की संख्या

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ख़तरा कभी कम कभी अधिक बना हुआ है। आपको बतादें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 10 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  अच्छी बात ये है कि कल से आज दिन शुक्रवार तक एक भी मरीज की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है।

जबकि बीते दिन गुरुवार को प्रदेश में 179 एक्टिव केस निकले थे। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई है। 


खबर है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक़ अनुसार, शुक्रवार को 10646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन और देहरादून में 10 संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *