लखनऊ: देशभर के पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व पुलिस संगठनों के प्रमुखों के सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि पुलिसिंग और राजनीति दो अलग अलग चीजे हैं। पुलिसिंग को राजनीति का निबाला नहीं बनना चाहिए। हमारे देश की पुलिस को अच्छे और संघर्षएमय काम के लिए इनाम देना चाहिए,गलत काम करने वालों को सजा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने जेलों को फेल प्रूफ और फुल प्रूफ होना चाहिए। उन्होंने केंद्र व राज्यों की एजेंसियों में बेहतर तालमेल पर भी आज जोर दिया।
आज गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस संगठनों के प्रमुखों ने कट्टरता, आंतरिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स की चुनौतियों से निपटने पर लखनऊ में मंथन किया।
आज राजधानी लखनऊ में अमित शाह ने तीन दिवसीय 56वीं डीजीपी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया किया। साइबर क्राइम बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इससे निपटने के लिए राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिल कर काम करना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया की निगरानी पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी पोस्ट जो कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले होते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाए।
इस कार्यक्रम में पीएम भी हुए शामिल –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीजीपी सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे जिसके बाद वो शनिवार व रविवार को सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। कल शनिवार को पीएम डीजीपी मुख्यालय में अधिकारियों के साथ भोज में भी हिस्सा लेंगे। रविवार को सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल होंगें और फिर दिल्ली रवाना होंगें ।

