लखनऊ/महोबा : हाल ही में यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया लेकिन उससे कुछ घंटे पूस ही सपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क का उद्घाटन साइकिल यात्रा निकलकर कर दिया था। सपाइयों द्वारा इस हरकत को दोहराया गया है जिसके चलते उत्तर प्रदेश के महोबा में अर्जुन बांध पर पीएम मोदी से पहले सपा नेताओं ने फीता काट दिया है।खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सपाइयों को हिरासत में लिया और कोतवाली में बैठा रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बुंदेलों के लिए सौगातों को का भी ऐलान करने वाले हैं। अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं।
आज (शुक्रवार) को देश के प्रधानमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर 2:35 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 3:45 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 3:50 बजे कार्यक्रम स्थल से 3:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां से शाम 4 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 सभी किसानों को फायदा पहुंचेगा।
बुंदेलखंड में गोरखगिरि समेत ऐतिहासिक व चंदेलकालीन धरोहरों को सहेजने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन माह पहले उज्ज्वला योजना 2.0 के शुभारंभ पर महोबा आए थे।

