भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा काफी कम है लेकिन पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की भारत में पिछले 24 घंटों में 11,106 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं,जबकि 12,789 लोग ठीक हुए हैं। वहीं देश में एक दिन में 459 लोगों की मौतें ने इससे जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश के कोविड-19 मामलों का आकड़ा सक्रिय केसलोएड 1,26,620 हो गया है। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामले फिलहाल एक फीसद से कम हैं। अभी फिलहाल में यह आकड़ा 0.37 फीसद पर पहुंचा है। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
भारत के रिकवरी दर की बात करे तो पिछले 24 घंटों में 12,789 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 38 लाख 97 हजार 921 हो गई है| वर्तमान में रिकवरी दर 98.28 फीसद हो गया है, जो मार्च के बाद सबसे अधिक है|
देश में बीते 24 घंटों में कोविड के 11 हजार से अधिक केस,459 लोगों ने गवाई जान

