लोकसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले और एग्जिट पोल के अंदेशों के बाद ही आज सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त खिला हुआ खोला गया है। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में अपने-अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले प्री ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स ने 2600 अंक से ऊपर की छलांग लगाई। वहीं, निफ्टी भी 800 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ खुला। एक समय अपने ऑल टाइम हाई 76,583.29 तक पहुंचा। आपको बतादें कि शेयर बाजार में आज सुबह सोमवार को जबरदस्त को मिली है। एग्जिट पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की निर्णायक जीत का अनुमान लगाए जाने के बाद शेयर बाजार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे निवेशकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सेंसेक्स 1859.88 अंकों की बढ़त के साथ 75,821.19 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। निफ्टी भी 603.85 अंकों की उछाल के साथ 23,134.55 पर खुला। इस दौरान निफ्टी बैंक पहली बार 50 हजार के पार पहुंच गया। सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर सेंसेक्स 1,989.44 (2.68%) अंकों की बढ़त के साथ 75,978.12 जबकि निफ्टी 608.35 (2.70%) अंक मजबूत होकर 23,139.05 पर कारोबार करता दिखा।
एग्जिट पोल के बाद बाजार में जबरदस्त रौनक,सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

