फिरसे महंगें होंगे वोडोफोन आइडिया के प्लान, कंपनी ने जारी किया बयान

नई दिल्ली : गौरतलब है कि बीते दिनों एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया सभी मोबाइल नेटवर्किंग कम्पनीज़ ने अपने प्लान्स की राशि में बढ़ोतरी की थी। वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के प्लान करीब 25 फीसदी तक महंगे हुए थे लेकिन फिर से Vodafone Idea के प्लान महंगे होने की खबर आई है। इस बात की जानकारी खुद Vodafone Idea के सीईओ रविंद्र टक्कर ने दी है। कुछ दिन पहले ही मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस द्वारा जारी एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Vodafone Idea को अपने टैरिफ प्लान महंगे करने चाहिए, हालांकि उस दौरान कंपनी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी सांझा नहीं थी लेकिन अब रविंद्र टक्कर ने कहा है कि कंपनी का 99 रुपये वाला सबसे सस्ता 4जी प्लान यूजर्स की जरूरत के हिसाब से अधिक महंगा नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि कंपनी इस साल भी अपने प्लान को महंगे करेगी। वोडाफोन आइडिया के प्लान 2022 के अंत तक या फिर 2023 की शुरुआत में महंगे हो सकते हैं। 

वोडा के सब्सक्राइबर्स –दिसंबर 2021 में कंपनी के प्लान महंगे होने के बाद उसके सब्सक्राइबर बेस में करीब तीन करोड़ की कमी देखी गई है। इसके अलावा टैरिफ महंगे होने के बाद भी प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) में भी 5 फीसदी की कमी देखी गई है। कंपनी का मौजूदा ARPU 115 रुपये है जो कि 2020-21 की आखिरी तिमाही में 121 रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *