गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान शेयर बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद भी जबरदस्त उछाल आया। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। जहां सेंसेक्स 75,405.15 के नए हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी पहली बार 22940.30 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान एनएसई निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचते हुए पहली बार 22900 का स्तर पार कर गया। सेंसेक्स भी मजबूत उछाल के साथ एक बार फिर 75000 का स्तर पार कर गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स में लगभग 1.50% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शॉर्ट रेशियो 26% लॉन्ग कारण उछला है। निफ्टी फ्यूचर्स में आज अब तक इंट्राडे आधार पर 2.5% ताजा लॉन्ग दिखा है। निफ्टी महत्वपूर्ण प्रतिरोध को पार करने में कामयाब रहा। आज यह साप्ताहिक समाप्ति के बाद 22800 का स्तर और मौजूदा स्तर से महीने के अंत तक 23000 अंक की ओर बढ़ सकता है। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, इंडियन बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल बढ़त के साथ खुले। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट दिखी। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता के बीच निफ्टी आईटी इंडेक्स के शेयर 0.23% तक मजबूत हुई।
शेयर बाजार में भारी उछाल,सेंसेक्स-निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे

