सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए अपने शहर के भाव

नई दिल्ली : देश के सर्राफ़ा बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। कीमतों में यह कमी अंतराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट की वजह से देखने को मिल रही है। आज देश के सर्राफा बाजार और कमोडिटी एक्सचेंज में सोना और चांदी की कीमतों में कमी आई है , जबकि एमसीएक्स में चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी जा रही है।

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 24 कैरेट सोने की कीमत 47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है , वहीं, चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी गई है और चांदी का दाम आज बाज़ार में 61,074 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है। लेकिन दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में कल यानी बुधवार को सोना 302 रुपये गिरकर 46,848 रुपये प्रति 10 ग्रा के स्तर पर पहुंच गया था .और मंगलवार के कारोबारी सत्र में सोना 47,150 रुपये प्रति 10ग्रा पर बंद हुआ था। अगर आपको अपने शहर की कीमतों को जानना है तो आपको पहले 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी और उसके बाद आप अपने शहर के सोना-चांदी की कीमतों को जान सकते हैं। और आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं, उसी नंबर पर मैसेज आ जाएगा।