भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को एक बार फिर रिकॉर्ड बढ़कर बंद हुआ। पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बंद हुआ। पहली बार सेंसेक्स 65479.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ है। निफ्टी भी पहली बार 19389 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी पहली बार 45301 अंकों पर बंद हुआ। कारोबारी दिन बाजार की तेजी में बैंकिंग, फाइनेंशियल सेक्टर और आईटी के शेयरों का योगदान रहा। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने और बजाज ग्रुप के दोनों हैवीवेट शेयरों में तेजी से बाजार मजबूत रहा।
बाजार हाई पर बंद,सेंसेक्स 274

