नोएडा : पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा। बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी अपनी पत्नी विनीतिका द्विवेदी के साथ अतर्रा के सिद्धपीठ गौराबाबा धाम मंदिर में मतदान के पहले माथा टेका। साथ ही पूजा अर्चना भी की। रक्षामंत्री राजनाथ ने लखनऊ के स्कॉलर्स होम स्कूल में परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता वोट जरूर करें। एनडीए 400 सीट लेकर आएगी। जालौन में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग योगी और मोदी के विकास के नाम पर वोट दे रहे हैं। भाजपा 400 पर होगी।
लखनऊ में राजनाथ सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान

