कश्मीर : दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से दो आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। शवों की पहचान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऑपरेशन अभी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है। आतंकियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ में आज मंगलवार सुबह दूसरे दिन फिर शुरू हुई। देर रात कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची।
कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

