Breaking : अलर्ट जारी,आतंकी हमले की आशंका

नई दिल्ली : 15अगस्त आज़ादी का अमृत महोत्सव पास ही है जिसे मानाने के लिए सुरक्षा के मद्देनज़र केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो IB  ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। इस जारी रिपोर्ट में आगामी 15 अगस्त तक जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम देने की आशंका जताई गई हैआईबी ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाए चौबंद करने को कहा है। 
आपको बतादें कि आईबी ने 10 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में लश्कर, जैश के अलावा रेडिकल संगठनों से भी खतरा बताया है।जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले जिक्र हुआ है और दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश में कहा गया है कि 15 अगस्त को आयोजन स्थल पर प्रवेश के नियमों में सख्ती की जाए। आईबी ने हाल ही में उदयपुर और अमरावती में हुईं घटनाओं का जिक्र करते हुए निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर रेडिकल ग्रुप और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *