आज लखनऊ सीबीआई कोर्ट में आज़म खान की पेशी के बाद सीतापुर जेल वापसी

लखनऊ: सीतापुर जेल में जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी सजा काट रहे सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान आज सोमवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए और पेश होने के बाद सीतापुर जेल वापस हो गए.वह विशेष न्यायाधीश मनोज पांडे के आदेश के बाद कोर्ट में पेश हुए थे।
गौरतलब है कि लम्बे समय से आज़म खान सीतापुर जेल में बंद हैं जहाँ से कोर्ट में पेश करने का आदेश कुछ दिनों पहले दिया गया था, किन उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था।

इस पर कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए आजम को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में आने के निर्देश दिए। 
जैसा की सभी जानतें हैं कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर आरोप है की उन्होंने सपा सरकार में रहते हुए जल निगम में 122 सहायक अभियंता, 853 अवर अभियंता, 335 लिपिक 32 आशुलिपिकों की भर्ती नियम विरुद्ध करके बहुत बड़ा घोटाला किया था। इस मामले में सरकार ने 13 जुलाई 2017 को एसआईटी लखनऊ से जांच कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *