वरिष्ठ नेता के घर इनकम टैक्स का छापा,होगी बड़ी कार्रवाई 

सपा वरिष्ठ नेता आज़म खान की मुश्किलें लम्बे समय से कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लगातार वो एक बाद एक बवाल में उलझे हुए हैं अब आयकर विभाग ने आज बुधवार सुबह छापा मारा है। आजम ख़ान के रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर और लखनऊ में सुबह से आजम खान के जौहर ट्रस्ट में अंजाम दी गई घपलेबाजी की तलाशी के लिए छापेमारी की है। 

बता दें कि छह माह पूर्व आयकर विभाग ने पूर्व मंत्री आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के आयकर हलफनामे की फिर से जांच शुरू हुई थी और आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए आयकर हलफनामे में कई ग़लतिया घपलेबाजी पायी गयीं थीं, ये गड़बड़ियां जांच में सामने आई थीं और इन खातों में तमाम संदिग्ध लेन-देन का पता चला था साथ ही जौहर ट्रस्ट से हुए तमाम लेन-देन का भी सामने आया था।अब आयकर विभाग और ईडी करीब तीन साल से आजम खान और उनके परिजनों और जौहर ट्रस्ट की पड़ताल में लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *