दिन दहाड़े PNB बैंक में फायरिंग, कैशियर को मारी गोली

राजस्थान : आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ी वारदात हुई है जहां शहर के जोशी मार्ग झोटवाड़ा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर फायरिंग हुई है। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल भी हुआ है।  बैंक मैनेजर ने घटना के बारे में बताया है कि दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। एक बदमाश को लोगों ने मौके पर ही धर लिया गया है।  और दूसरा भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए जयपुर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है।

ऐसी हुई वारदात –
आज शुक्रवार सुबह दस बजे हथियार के साथ आए बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूटपाट मचाने की कोशिश की। नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया साथ ही बैंक में मौजूद कैशियर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत को अस्पताल भर्ती किया गया और पुलिस ने बताया है  कि झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक हैं। रोज की तरह शुक्रवार सुबह 10 बजे बैंक खुला था, कुछ देर बाद नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर बैंक में घुस गए और लूट करने के लिए कर्मचारियों को धमकाने लगे। कैशियर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।  गोली की जैसे ही आवाज़ बाहर आई अफरा-तफरी मच गई। लोग बैंक के पास जमा होने लगे। वहीं, कर्मचारी को लहूलुहान हालत में देखकर बदमाशों ने बाहर की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन एक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। दूसरा बदमाश बचकर भाग गया, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शहर में ए- श्रेणी की नाकाबंदी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *