उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होगा गौरव पुरस्कार समारोह,9 नवम्बर को आयोजन

उत्तराखंड सरकार इस बार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच लोगों को आगामी 9 नवम्बर को (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार दिन मंगलवार नौ नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को पूरी तैयारी के साथ  आयोजन करने के आदेश सीएम धामी द्वारा दिए गए हैं। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में बताया कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह एक सप्ताह तक आयोजित होगा जिसमें राजधानी से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित होंगें। 
सीएम धामी ने ये भी कहा है कि कार्यक्रमों की संख्या नहीं गुणवत्ता एवं गरिमा पर ध्यान देने की बात अधिकारियों से कही गई है। मुख्यमंत्री ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा जुड़े आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों से जनपदों में आयोजित हाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी और पूरी तैयारी का जायज़ा लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य हित से जुड़ी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को पूरा करने के लिए अपने विवेक एवं अनुभवों का भी उपयोग करें।आज सीएम धामी की इस वर्चुअल वर्चुअल बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी पेश की है।  उन्होंने बताया कि 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के विशेष अवसर पर नौ नवंबर को प्रात: 9:55 से 11:30 बजे तक पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के जवानों की ओर से परेड की जाएगी। आयोजित इस परेड को राज्यपाल सलामी देंगें।  जिसके राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सभी को सम्बोधन करेंगें। 

आपको बतादें कि इसके मद्देनज़र सीएम ने बताय है कि विभागों एवं जिलाधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत करा दिया जाएगा, ताकि इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानन्द, मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव वीवीआरसी पुरुषोतम, एसए मुरूगेशन, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *