लखनऊ : खबर है कि भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी ने बैजयंत पांडा ने लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा है भाजपा सभी वर्गों से प्रतिनिधित्व देने में सफल रही है। हम लोकसभा चुनाव की तैयारियां में लगे हैं और देश की जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।
सम्बोधन में उन्होंने ये भी कहा किपीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। बोले कि आज दुनिया भारत की तरफ उम्मीद की नजर से देखती है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी अपराध मुक्त हो चुका है। जनता ने जो बदलाव देखा है उसे बरकरार रखना चाहती है। रामजी की कृपा से इस बार भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हम सब भाजपा के लाभार्थी हैं। केशव मौर्य और स्वतंत्र देव भी लाभार्थी ही हैं।

