नई दिल्ली : गौरतलब है कि बीते दिन भी भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद इस मामलें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल के आवास पहुंची थी जो कि आज शनिवार को भी सुबह सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची है।खबर है कि आज शनिवार को टीम उनके आवास पर पहुंच चुकी है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे। इसलिए दिल्ली पुलिस की टीम वापस आ गई थी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नोटिस मुख्यमंत्री को ही दिया जाएगा।
आतिशी के घर भी पहुंची पुलिस –

