बरेली : इस बार प्रदेश से 141 महिलाएं महरम (ऐसा पुरुष, जिसके साथ संबंधित महिला का निकाह हराम हो) के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसमें बरेली जिले की भी 11 महिलाएं हैं। जिले से एक बच्चा भी हज यात्रा पर जाएगा। आमतौर पर पहले महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर नहीं जाय करतीं हैं। कुछ साल पहले सरकार ने यह मौका दिया तो महरम के बिना महिलाएं हज यात्रा पर जाने लगीं। पिछले साल तक जिले की कोई भी महिला महरम के बिना हज यात्रा पर नहीं गई थी। यह पहला अवसर है जब 11 महिलाएं महरम के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इसे बड़ी बात कहा जा रहा है। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सदस्य डॉ. एसई हुदा ने इसकी पुष्टि की है। इनमें अबरार हुसैन, बाबू खान आदि शामिल हैं, जबकि पूरे प्रदेश से 586 बुजुर्ग हज यात्रा पर जा रहे हैं।
महरम के बिना हज यात्रा पर जाएंगी 11 महिलाएं, बच्चे भी शामिल
