झारखंड पहुंची राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, बैद्यनाथ धाम जाएंगे राहुल गांधी

रांची : कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुँच गई है और आज शनिवार को यहां  दूसरा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी देवघर में बाबा वैद्यनाथ धाम के दर्शन करने वाले हैं और भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरी की गई जो कि मणिपुर से असम, बंगाल और बिहार होते हुए झारखंड पहुंची है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा बीते दिन शुक्रवार को झारखंड के पाकुड़ पहुंची और वहीं पर रात्रि विश्राम किया गया। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई।आज राहुल गाँधी के अतिरिक्त कार्यक्रम शेड्यूल के मुताबिक़,आज शिनावर दोपहर करीब ढाई बजे राहुल गांधी मंदिर पहुंचेंगे और वहां पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह देवघर में एक रोड शो करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करके राहुल गाँधी यात्रा धनबाद जाएगी और वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में आठ दिनों के भीतर 13 जिलों से गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *