सीएम योगी हमें गुंडा, मवाली बोल रहे,बुल्डोजर चलवाने की धमकी दी: अखिलेश यादव

यूपी /बुलंदशहर: यूपी के चुनाव की सरगर्मी ज़ोरो पर है सभी राजनैतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। आज गुरूवार को यूपी सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जहाँ उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी बोले कि बसपा में 364 दंगे हुए। सपा में 2012 से 2017 के बीच 700 से ज्यादा करवाए। बीते 5 साल में कोई दंगा या आतंकी घटना नहीं हुई जब से हमारी सरकार है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनाव आयोग से शिकायत की है। सपा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि सीएम योगी धमकी दे रहे हैं कि आगरा में 10 मार्च के बाद बुल्डोजर चलेगा। इसके अलावा वह लगातार सपा नेतृत्व को गुंडा, मवाली और माफिया कहते हैं। 

सपा पर योगी का वार-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेसवार्ता में ये भी कहा कि पूरी दुनिया पिछले दो साल से कोरोना की लड़ाई को झेलती आ रही है।  हमने  इसका डटकर सामने से मुकाबला किया है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी हुई। हमने राज्य में ऑक्सीजन के 551 प्लांट लगाए। प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाया। उनके लिए राशन की सुविधा भी दी गई है।

 आज बुलंदशहर में-अमित शाह-प्रियंका गाँधी -अखिलेश और जयंत- 

सत्ता के संग्राम में बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में चार सियासी दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जहांगीराबाद में दोपहर 12 बजे आमने-सामने होंगे। इसके अलावा अमित शाह का डिबाई में भी कार्यक्रम है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी का बुलंदशहर, स्याना, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा और सिकंदराबाद में कार्यक्रम है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *