राम मंदिर के बाहर भक्तों का उमड़ा सैलाब,पढ़े दर्शन की समय सारिणी

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज मंगलवार पहली सुबह श्री राम लला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में पहुँच गए थे। आज से रामलला के दर्शन आम श्रद्धालुओं कर सकते हैं। सभी भक्तों के लिए नव्य राम मंदिर के द्वार खुल गए हैं।  गर्भगृह में विराजमान आराध्य के साथ नवीन विग्रह को भी श्रद्धालु देख पाएंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दर्शन की अवधि को बढ़ाएगा।

गौरतलब है कि रामलला के दर्शन 20 जनवरी की सुबह से बंद किए गए थे प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज मंगलवार से दर्शन आम जनता के लिए खोल दिए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को फाइनल टच देने के उदेश्य से ट्रस्ट ने यह निर्णय किया था। इस बीच रविवार की रात विराजमान रामलला के विग्रह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव्य मंदिर में स्थापित करने के लिए पुजारियों को सौंपा।

दर्शन का समय –
राम मंदिर में भगवान्द राम के दर्शन सुबह सात बजे से होंगे । पहली पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे तक दर्शन और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। भक्तों की भीड़ बढ़ी तो दर्शन की अवधि को बढ़ा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *