अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा का समारोह तो हम सब ने देखा कितना भव्य और उत्साहपूर्ण रहा लेकिन अभी सिर्फ यही नहीं बल्कि आज मंगलवार 23 जनवरी से पूजन और विधि का सिलसिला अगले 48 दिन तक और जारी रहेगा जिसमें पूजन विधि को मंडल पूजा कहा जाता है जो दक्षिण भारत में काफी मान्य है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी है कि आज मंगलवार 23 जनवरी से 48 दिन की पूजा और होगी। 48 दिन की इस पूजा को मंडल पूजा कहा गया है। उन्होंने बताया यही कि उत्तर भारत में यह पूजा उतनी प्रचलित नहीं है, लेकिन अयोध्या के विद्वान और संत इसको ज्ञान रखते हैं साथ ही कर्नाटक के उडुपी के जगद्गुरु माध्वाचार्य विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामी के नेतृत्व में यह मंडल पूजा होगी। विश्व प्रसन्न तीर्थ महाराज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी भी हैं। आधिकारिक व्यक्ति इस पूजा को सही से कराएंगे।48 दिनों की पूजा में चांदी के कलशों से द्रव्य के साथ रामलला की मूर्ति का दैनिक अभिषेक किया जाएगा।आचार्यों द्वारा पूजा के दौरान चतुर्वेद और दिव्य ग्रंथों का पाठ किया जाएगा।यह विधि लंबी तपस्या के पूरा होने का प्रतीक मानी जाती है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से 48 चलेगी राम मंदिर में होगी ये कठिन पूजा, जानें महत्व
