अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा से पहले जो बीते दिन शुक्रवार से राम मंदिर से जिससे भगवान राम की मूर्ति को साझा किया जा रहा है उससे मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जहां नई मूर्ति है वहीं प्राण प्रतिष्ठा के नियम हो रहे हैं। अभी शरीर को कपड़े से ढंक दिया गया है, जो आंख खुली हुई मूर्ति दिखाई गई ये सही नहीं हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले नेत्र नहीं खुलेंगे। यदि ऐसी तस्वीर आ रही है तो इसकी जांच की जाएगी ये किसने किया है। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान राम की मूर्ति की आंखें दिखाई नहीं जा सकतीं। जिस मूर्ति में भगवान राम की आंखें देखी जा सकें, वह असली मूर्ति नहीं है।
रामलला की वायरल तस्वीर पर बवाल, मुख्य पुजारी ने कहा इसकी सख्ती से हो जांच-किसने किया ऐसा ?

